Rajasthan Ka Ekikaran MCQs
Rajasthan Ka Ekikaran MCQs: राजस्थान के एकीकरण से सम्बंधित 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं l RPSC तथा RSSB द्वारा आगामी आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए ये प्रश्न उपयोगी होंगे l
RPSC कभी – कभी राजस्थान के एकीकरण के आसान सवाल पूछती है तथा कभी – कभी गहरे सवाल पूछती है l ऐसा लगता है कि ये प्रश्न कहाँ से आ गए l हमने तो कभी देखे ही नहीं l इसी बात को ध्यान में रखते हुए (Authentic Books में से) ये प्रश्न बनाये हैं l
Rajasthan Ka Ekikaran MCQs उत्तर तथा व्याख्या सहित दिए जा रहे हैं:
प्रश्न 1. मत्स्य संघ के मंत्रिमंडल में निम्न में से कौन शामिल नहीं था?
(अ) मास्टर भोलानाथ
(ब) भूरेलाल बयां
(स) गोपीलाल यादव
(द) चिरंजीलाल शर्मा
उत्तर:
(ब) भूरेलाल बयां l भूरेलाल बयां दुसरे मत्स्य मंत्रीमण्डल में शामिल नहीं थे बल्कि तीसरे तथा चौथे चरण दोनों में शामिल थे l
राजस्थान के एकीकरण के प्रथम चरण (मत्स्य संघ) में कौन – कौन शामिल था?
- जुगल किशोरे चतुर्वेदी
- मास्टर भोलानाथ
- गोपीलाल यादव
- चिरंजीलाल शर्मा
- मंगल सिंह
शोभाराम कुमावत के मंत्रिमंडल में ये पांच सदस्य शामिल थे l जिसे हम राजस्थान के एकीकरण का प्रथम चरण या मत्स्य संघ का मंत्रिमंडल भी कह सकते हैं l
प्रश्न 2. राजस्थान के एकीकरण के तीसरे चरण के मंत्रीमण्डल में कितने सदस्य शामिल थे?
(अ) पांच
(ब) आठ
(स) सात
(द) नौ
उत्तर:
(स) सात l राजस्थान के एकीकरण के तीसरे चरण में कुल सात सदस्य शामिल थे l (Rajasthan Ka Ekikaran MCQs) इन सात में निम्न सदस्य शामिल थे:
- मोहनलाल सुखाड़िया
- भोगीलाल पंड्या
- भूरेलाल बयां (तीसरे तथा चौथे दोनों मंत्रिमंडल में शामिल थे l)
- अभिन्नहरि
- बृजसुंदर शर्मा
- प्रेमनारायण माथुर
- गोकुललाल असावा
प्रश्न 3. राजस्थान के एकीकरण के चौथे चरण के मंत्रिमंडल (हीरालाल शाष्त्री) के मंत्रीमण्डल में कौनसा सदस्य शामिल नहीं था?
(अ) सिद्धराज ढड्डा
(ब) प्रेमनारायण माथुर
(स) हनुवंत सिंह
(द) चिरंजीलाल शर्मा
उत्तर:
(द) चिरंजीलाल शर्मा l चिरंजीलाल शर्मा हीरालाल शास्त्री नहीं बल्कि शोभाराम कुमावत के मंत्रीमण्डल में शामिल थे l हीरालाल शास्त्री के मंत्रिमंडल में कुल आठ सदस्य शामिल थे l वे सदस्य निम्नलिखित हैं:
- रघुवर दयाल गोयल
- वेदपाल त्यागी
- हनुवंत सिंह
- नरसिंह कच्छावा
- सिद्धराज ढड्डा
- प्रेमनारायण माथुर
- भूरेलाल बयां
- फूलचंद बाफना
प्रश्न 4. राजस्थान का एकीकरण कुल कितने चरणों में पूरा हुआ?
(अ) सात
(ब) दस
(स) पांच
(द) आठ
उत्तर:
(अ) सात l राजस्थान का एकीकरण कुल सात चरणों में पूरा हुआ l जो 18 मार्च 1948 से लेकर 1 नवम्बर 1956 तक चला l Rajasthan Ka Ekikaran MCQs
प्रश्न 5. राजस्थान के एकीकरण के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) राजस्थान के एकीकरण के द्वितीय चरण के मंत्रिमंडल को स्थगित रखा गया l
(ब) द्वितीय चरण के बरिष्ठ उपराजप्रमुख बूंदी के बहादुर सिंह तथा कनिष्ठ उपराज प्रमुख डूंगरपुर के लक्ष्मण सिंह को बनाया गया l
(स) एकीकरण के चतुर्थ चरण में जोधपुर के हनुवंत सिंह तथा कोटा के भीमसिंह को कनिष्ठ उपराजप्रमुख तथा बूंदी के बहादुर सिंह व डूंगरपुर के लक्ष्मण सिंह को वरिष्ठ उपराजप्रमुख बनाया गया l
(द) चतुर्थ चरण (हीरालाल शास्त्री प्रधानमंत्री) के मंत्रिमंडल में कुल आठ सदस्य थे l
उत्तर:
(स) इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प स सही होगा l क्योंकि:
- जोधपुर के हनुवंतसिंह तथा कोटा के भीमसिंह को कनिष्ठ नहीं बल्कि वरिष्ठ उपराजप्रमुख बनाया गया l और बूंदी के बहादुर सिंह तथा डूंगरपुर के लक्ष्मण सिंह को वरिष्ठ नहीं बल्कि कनिष्ठ उपराजप्रमुख बनाया गया l
- इसलिए यह कथन गलत हो जायेगा l Rajasthan Ka Ekikaran MCQs
अन्य महत्वपूर्ण लिंक:
- राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी नई भर्ती 2026
- राजस्थान विद्युत् विभाग एलडीसी नई भर्ती 2026
- विद्या संबल योजना 2026
- कामनवेल्थ गेम्स 2026
हमारे द्वारा दी गई भर्तियों की जानकारी, करंट अफेयर्स, एग्जाम टिप्स, सामान्य ज्ञान, महत्वपूर्ण प्रश्न तथा पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न अगर लाभदायक लगे तो आप हमें अपने फीडबैक कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं l Rajasthan Ka Ekikaran MCQs