Rajasthan Patwari New Vacancy 2026
Rajasthan Patwari New Vacancy 2026: राजस्थान में पटवारी के 1035 पदों पर भर्ती की घोषणा की जा चुकी है l ये पद बढ़ाये भी जा सकते हैं l पटवारी तथा ग्राम सेवक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है l पटवारी के कुल 1035 पदों के लिए घोषणा हुई है l
पटवारी भर्ती CET के माध्यम से करवाई जायेगी l अभी 1035 नए पटवार मण्डल बनाये गए हैं जिनमें पटवारी के पदों की आवश्यकता होगी l
पटवारी भर्ती के लिए 4000 पदों की पहले ही घोषणा हो चुकी है अब कुल मिलकर 5000 पदों पर भर्ती होने की संभावना है l पटवारी भर्ती का पेपर वर्ष 2027 में होने की शत प्रतिशत संभावना है l
पटवारी भर्ती 2026 एक नजर में
| भर्ती का नाम | पटवारी भर्ती 2026 |
| पदों की संख्या | 1035 (संभावित)l पदों की संख्या बढाई भी जा सकती है l |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष के मध्य |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा तथा दस्तावेज सत्यापन |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (OMR Based) |
| CET | CET स्नातक स्तर पास होना जरूरी है l |
| Notification | जल्द ही जारी होने की संभावना |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन आवेदन |
| Grade Pay | 2400 |
| पे मैट्रिक्स लेवल | 5 |
| Official Website | RSSB |
योग्यता क्या रहेगी?
Rajasthan Patwari New Vacancy 2026 के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है l तथा इसके साथ – साथ आपको कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है l
स्नातक होने के साथ – कंप्यूटर एजुकेशन में कोई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है l जो कम से कम तीन महीने का होना जरूरी है l अगर तीन महीने से कम का है तो आप इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हो l
इनके साथ – साथ आपको CET स्नातक स्तर पास होना जरूरी है l CET की परीक्षा 2026 में ही होगी l
आयु सीमा क्या रहेगी?
इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए आपकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए l इससे ज्यादा या कम है तो आप योग्य नहीं होंगे l तथा आपको परीक्षा में नहीं बैठने दिया जायेगा l
Rajasthan Patwari New Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है l आयु सीमा में आपको राज्य सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी जो अलग – अलग श्रेणी (Category) के लिए अलग – अलग होगी l
फॉर्म कब से शुरू होंगे?
अभी तक विग्भाग द्वारा Notification भी जारी नहीं किया गया है l जब Notification जारी हो जायेगा तब परीक्षा तिथि भी जारी कर दी जाएगी? इसकी परीक्षा लगभग अगस्त 2027 तक प्रस्तावित है l क्योंकि अभी विज्ञापन आने में समय लगेगा l
राजस्थान पटवारी को वेतन कितना मिलेगा?
राजस्थान में पटवारी (Rajasthan Patwari New Vacancy 2026) पद के लिए पे – मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार वेतन दिया जाता है l प्रोबेशन पीरियड के बाद वेतन 29200 रुपये मिलता है l जो हर साल इन्क्रीमेंट लगकर बढ़ता जाता है तथा 92300 तक पहुँच जाता है l
पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपनी SSO ID पर लॉग इन करना होगा l SSO ID के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो l अगर आपके पास SSO ID नहीं है तो आप आवेदन नहीं कर सकते l आवेदन करने के लिए आपको SSO ID बनानी पड़ेगी उसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं l
आवेदन की फीस कितनी होगी?
Rajasthan Patwari New Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए आपको अपनी SSO ID का उपयोग करना पड़ेगा l इसकी फीस विस्तृत विज्ञापन आने के बाद ही पता चलेगा l लेकिन अगर आपने OTR (One Time Registeration) करना पड़ेगा l अगर आपने OTR कर लिया तो उसमें केवल आपको एक ही बार फीस देनी होगी उसके बाद राजस्थान में होने वाली भर्तियो के लिए फीस नहीं देनी होगी l
Rajasthan Patwari New Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए आप OTR करवा लें जिससे कि आगामी किसी भी भर्ती में आपको फीस नहीं देनी पड़े l