Vidya Sambal Yojana 2026:
शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहत्तरीन मौका है l राजस्थान में शिक्षकों के खाली पड़े लगभग 76,791 पदों पर सरकार विद्या संबल योजना के तहत अस्थायी शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में है l तो वे अभ्यर्थी जो शिक्षक भर्ती की योग्यता रखते हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका है l
यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी होगी l स्थायी पदों पर भर्ती के तहत पद भरने पर विद्या संबल के माध्यम से लगे अभ्यर्थी का पद स्वतः ही रिक्त हो जायेगा l इस भर्ती को स्थायी न समझें l इसके साथ – साथ शिक्षक भर्ती की भी तैयारी की जा सकती है l राजस्थान सरकार 2028 में चुनाव से पहले शिक्षकों के अच्छे पदों पर विज्ञापन जारी करेगी l
सबसे ज्यादा पद व्याख्याता तथा सेकंड ग्रेड टीचर्स के हैं l भविष्य में इन पदों पर जल्द ही विज्ञापन जारी हो सकता है l तो विद्या संबल के साथ साथ इसकी भी तैयारी जारी रखें l
Vidya Sambal Yojana 2026 के तहत आप अपना पढाई का खर्च आसानी से निकाल सकते हैं तथा आपको स्थायी भर्तियो की तैयारी करने के लिए भी समय मिल जायेगा l
विद्या संबल भर्ती क्यों?
लगातार लम्बे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर एक बार व्यवस्था बनाने के लिए यह भर्ती की जा रही है, जिससे की राज्य में शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे l खाली पड़े पदों के कारण सरकार को अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है l Vidya Sambal Yojana 2026 भर्ती करवाना सरकार की मजबूरी है l
चयन प्रक्रिया व शर्तें
Vidya Sambal Yojana 2026 के लिए चयन मेरिट के माध्यम से किया जायेगा l जिला कलक्टर द्वारा एक समिति का गठन किया जायेगा l तथा उस समिति द्वारा विज्ञापन जारी किया जाएगा l वह समिति आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों की मेरिट बनाएगी l उसी मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा l
चयन समीति के अलावा प्रिंसिपल भी अपने स्तर पर फैकल्टी का चयन कर सकेगा l

आवेदन कौन कर सकता है?
Vidya Sambal Yojana 2026 भर्ती में कोई भी अभ्यर्थी जो शिक्षक के पद के अनुसार योग्यता रखता है आवेदन कर सकता है l इस भर्ती में सेवानिवृत तथा फ्रेशर्स दोनों तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे l जो शिक्षक की नौकरी से सेवानिवृत हो चुके हैं वे भी इसके लिए पात्र होंगे l
वे अभ्यर्थी जिनके ऊपर आपराधिक मामला कोर्ट में चल रहा है वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे l
कौन – कौन से पदों पर भर्ती होगी?
Vidya Sambal Yojana 2026 के तहत शिक्षकों के निम्न पदों पर भर्ती की जायेगी:
- आचार्य (प्रिंसिपल)
- सहायक आचार्य (वाईस प्रिंसिपल)
- स्कूल व्याख्याता
- द्वितीय श्रेणी अध्यापक
- तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल 2)
- तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल 1)
वेतन
- आचार्य (प्रिंसिपल): (45000 अधिकतम)
- सहायक आचार्य (वाईस प्रिंसिपल): (52000 अधिकतम)
- स्कूल व्याख्याता: 400 रुपये प्रति घंटा (30000 अधिकतम)
- द्वितीय श्रेणी अध्यापक: 350 रुपये प्रति घंटा (25000 अधिकतम)
- तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल 2): 300 रुपये प्रति घंटा (21000 अधिकतम)
- तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल 1): 300 रुपये प्रति घंटा (21000 अधिकतम)
आपको वेतन स्कूल में लगने वाले पीरियड 35 या 40 minutes के हिसाब से नहीं दिया जायेगा l वेतन घंटे (60 minutes) के हिसाब से दिया जायेगा l आपको प्रधानाचार्य या आचार्य द्वारा कभी भी बिना कारण बताये पद से मुक्त भी किया जा सकता है l
इस भर्ती को स्थायी न समझें यह पूरी तरह अस्थायी है l इसमें चयन का आधार आपके शैक्षणिक अंकों की मेरिट के अनुसार होगा l चयन होने के बाद प्रत्येक स्कूल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी l जिसके बाद आपको ज्वाइन करना पड़ेगा l
Vidya Sambal Yojana 2026 के लिए राजस्थान के मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया notification इस प्रकार है:

1 thought on “Vidya Sambal Yojana 2026: Golden Opportunity, Latest Notification & Selection Procedure | विद्या संबल योजना 2026: शानदार अवसर, नवीनतम नोटिफिकेशन एवं चयन प्रक्रिया”