RPSC First Grade GK Paper History PYQs
RPSC First Grade GK Paper History PYQs: इस लेख में वर्ष 2025 की प्रथम श्रेणी की भर्ती के प्रथम पेपर (Paper – 1) में पूछे गए इतिहास के प्रश्नों का संग्रह है हल सहित l फर्स्ट ग्रेड के GK के 4 पेपर हुए थे जो ग्रुप के अनुसार थे जैसे; ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C तथा ग्रुप D l
RPSC First Grade GK Paper History PYQs की इस श्रृंखला में सबसे पहले हमने 2025 के प्रथम पेपर (ग्रुप A) में पूछे गए इतिहास के 15 प्रश्न लिए हैं l जिनका विश्लेषण नीचे दिया गया है:
RPSC First Grade 2025 Group A
अलाउद्दीन खिलजी तथा जालौर

उत्तर: 1. कुमालुद्दीन गुर्ग l जालौर के विरुद्ध अंतिम अभियान में अलाउद्दीन खिलजी की सेना का नेतृत्व कुमालुद्दीन गुर्ग ने किया l
अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर पर विजय प्राप्त करने के लिए काफी अभियान भेजे l अलाउद्दीन खिलजी उस समय दिल्ली का शासक था और वह जालौर को जीतना चाहता था l उसने जालौर को जीतने के लिए सबसे अंत में कुमालुद्दीन गुर्ग को भेजा l
अलाउद्दीन खिलजी के जालौर अभियान के बारे में प्रमुख बातें:
- अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर को जीतने के लिए अंतिम तथा निर्णायक अभियान 1311 ई. में भेजा l
- इसके द्वारा यह अभियान अपने सेनापति कुमालुद्दीन गुर्ग के नेतृत्व में भेजा गया l
- अलाउद्दीन खिलजी द्वारा भेजे इस अभियान के समय जालौर के शासक कन्ह्द्देव सोनगरा चौहान थे l
- कान्हड़देव तथा उसका पुत्र वीरमदेव दोनों कुमालुद्दीन के हाथों मारे गए l तथा अलाउद्दीन खिलजी का जलौरे पर अधिकार हो गया l
- इसी अभियान की विजय के उपलक्ष में अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर का नाम बदलकर ‘जलालाबाद’ कर दिया l

घुड़ला त्यौहार
उत्तर: गणगौर l घुड़ला त्यौहार का सम्बन्ध गणगौर नृत्य से है l
घुड़ला त्यौहार के बारे में प्रमुख बातें:
- घुड़ला त्यौहार चैत्र कृष्ण अष्टमी से लेकर चैत्र शुक्ल तृतीय तक मनाया जाता है l
- घुड़ला गणगौर के आस पास मनाया जाता है l इसलिए इसका सम्बन्ध गणगौर त्यौहार से है l
- इस त्यौहार पर कुँवारी कन्याओं द्वारा छिद्रित मटके में दीपक रखकर नृत्य किया जाता है l
- घुड़ला नृत्य या त्यौहार का सम्बन्ध मारवाड़ क्षेत्र से है l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- यह त्यौहार राव सातल द्वारा घुड़ले खान पर विजय के उपलक्ष में मनाया जाता है l

1857 की क्रांति
उत्तर: शाहपुरा l शाहपुरा के शासक लक्ष्मणसिंह ने क्रांतिकारियों के मदद की थी l उनको धन तथा रसद सहायता दी थी l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
1857 की क्रांति के बारे में प्रमुख तथ्य:
- क्रांति की शुरुआत निर्धारित तिथि से पहले ही हो गई थी l
- 1857 की क्रांति की राजस्थान में सबसे पहले शुरुआत नसीराबाद में हुई थी l
- क्रांति में कई राजाओं ने अंग्रेजों तथा किसी ने क्रांतिकारियों की सहायता की l जैसे पटियाला के राजा ने धौलपुर के राजा की सहायता के लिए 2 हजार सैनिक भेजे l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- ऐसे भी शासक थे जो राज्य से बाहर जाकर लड़े थे l जिनमें से एकमात्र शासक का नाम आता है बीकानेर के सरदार सिंह l
- 1857 की क्रांति के समय जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय थे l इन्होंने अंग्रेजों की खूब सहायता की जिससे खुश होकर अंग्रेजों ने इनको ‘सितार – ए – हिन्द’ की उपाधि दी l RPSC First Grade GK Paper History PYQs

आजाद हिन्द फ़ौज की झांसी की रानी
उत्तर: रंगून l आजाद हिन्द फ़ौज की ‘झाँसी की रानी’ महिला रेजिमेंट ने रंगून नामक स्थान पर ब्रिटिश सेना की यूनिट के हमले को नाकाम कर दिया तथा उनको पीछे हटने को मजबूर कर दिया l
आजाद हिन्द फ़ौज के बारे में प्रमुख बातें:
- मूलतः आजाद हिन्द फ़ौज का गठन मलाया में कैप्टन मोहन सिंह द्वारा दिसम्बर 1941 ई. में किया गया l
- उसके बाद बैंकाक में एक सम्मलेन हुआ जिसमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को आजाद हिन्द फ़ौज का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया गया l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोसे को आजाद हिन्द फ़ौज का नेत्रत्व रासबिहारी बोस द्वारा सौंपा गया l
- सुभाष चन्द्र बोस ने 1943 में सिंगापुर में आजाद हिन्द सरकार की स्थापना की l

आजाद हिन्द फ़ौज
उत्तर: रंगून l सुभाष चन्द्र बोस द्वारा आजाद हिन्द फ़ौज का मुख्यालय रंगून में स्थापित किया गया l
आजाद हिन्द फ़ौज के बारे में प्रमुख तथ्य:
- आजाद हिन्द फ़ौज का मूल उद्देश्य भारतीयों को अंग्रेजों से आजादी दिलाना था l
- आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना मूलतः मोहन सिंह द्वारा की गई थी l
- सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिन्द फ़ौज का नेतृत्व 1943 में संभाला था l
- इसके प्रमुख मुख्यालय थे; सिंगापुर, रंगून, बैंकोक इत्यादि l RPSC First Grade GK Paper History PYQs

राजस्थान के प्रमुख नृत्य
उत्तर: चरी l चरी नृत्य की प्रमुख नृत्यांगना फलकू बाई है l
राजस्थान के प्रमुख नृत्य
- घूमर: राजस्थान के लोक नृत्यों की आत्मा कहलाने वाला घूमर नृत्य राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है l यह नृत्य मांगलिक अवसरों पर महिलाओं द्वारा किया जाता है l
- गीदड़ नृत्य: शेखावाटी क्षेत्र का प्रमुख नृत्य l यह नृत्य होली के त्यौहार पर पुरुषों द्वारा किया जाता है l इसके अलावा शेखावाटी क्षेत्र में होली के अवसर पर चंग नृत्य भी किया जाता है l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- घुड़ला नृत्य: यह नृत्य मारवाड़ क्षेत्र का प्रमुख नृत्य है l यह नृत्य महिलाओं द्वारा सर पर छिद्रित मटके में दीपक रखकर किया जाता है l इस नृत्य को गणगौर के आसपास किया जाता है l तो इसका सीधा सम्बन्ध गणगौर त्यौहार से है l
- अग्नि नृत्य: जसनाथी सम्प्रदाय की मुख्य पीठ कतरियासर (बीकानेर) से सम्बंधित है l जिसमें जसनाथ जी के भक्त आग के अंगीरों पर नृत्य करते हैं l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- ढोल नृत्य: जालौर क्षेत्र में प्रसिद्ध है l
- बम नृत्य: अलवर तथा भरतपुर क्षेत्र में किया जाता है l
चरी नृत्य के बारे में प्रमुख तथ्य
- चरी नृत्य की प्रमुख नृत्यांगना फलकू बाई है l इसके अलावा मोहनसिंह गौड़ तथा सुनीता रावत भी प्रमुख हैं
- यह नृत्य मांगलिक अवसरों पर महिलाओं द्वारा किया जाता है l
- महिलायें सर पर सात पीतल के घड़े रखती है तथा उनके ऊपर जलते हुए काकड़े रखती है तथा नृत्य करती है l चरी का मतलब होता है पीतल के घड़े l RPSC First Grade GK Paper History PYQs

अकबर द्वारा मेवाड़ पर भेजे गए अभियान
उत्तर: अब्दुर्रहीम खान खाना l अकबर ने 1580 ई. में मेवाड़ विजय के लिए एक अभियान अब्दुर्रहीम खान खाना के नेतृत्व में भेजा l इस अभियान को अमर सिंह द्वारा असफल बना दिया गया l
अकबर के प्रमुख अभियान
- अकबर ने मरना प्रताप को अधीनता स्वीकार करवाने के लिए चार शिष्टमंडल भेजे;
- जलाल खां कोरची (1572)
- मान सिंह (1573)
- भगवंतदास (1573)
- टोडरमल (1573)

प्रजामंडल आन्दोलन
उत्तर: रघुवर दयाल गोयल l रघुवर दयाल गोयल का सम्बन्ध बीकानेर प्रजामंडल आन्दोलन से है l
बीकानेर प्रजामंडल
- बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना 4 अक्टूबर 1936 ई. को कलकत्ता में की गई l
- अध्यक्ष: मघाराम वैद्य
- मंत्री: मंत्री
- कोषाध्यक्ष: भिक्षालाल बोहरा
- रघुवर दयाल गोयल के नेतृत्व में ‘प्रजा परिषद्’ (1942) की स्थापना की गई l

1857 की क्रांति (राष्ट्रीय स्तर)
उत्तर: (2) सही है l
1857 की क्रांति के प्रमुख नेतृत्वकर्ता
- शाहमल: बिजनौर
- देवीसिंह खैर: मथुरा
- भूपालसिंह: नोह
- तुलाराम: रेवाड़ी
- गोनू: सिंहभूमि
- सुरेन्द्रशाही: उड़ीसा
- मनीराम दत्त: असम
- बहादुर शाह जफ़र द्वितीय: दिल्ली

राजस्थान का एकीकरण
उत्तर: (2) संयुक्त राजस्थान का निर्माण सात रियासतों ने किया l यह कथन गलत है l संयुक्त राजस्थान (द्वितीय चरण) का निर्माण सात रियासतों ने नहीं बल्कि नौ रियासतों तथा दो ठिकानों को मिलाकर किया गया l
संयुक्त राजस्थान (द्वितीय चरण) के बारे में:
- राजस्थान के एकीकरण के द्वितीय चरण का उद्घाटन 25 मार्च 1948 को किया गया l
- राजस्थान शब्द का प्रयोग सबसे पहले इसी चरण में किया गया l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- इस चरण में मंत्रिमंडल का कार्य नहीं हुआ, इसे स्थगित ही रखा गया l
- कुल नौ रियासतें: डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बूंदी, झालावाड़, किशनगढ़, टोंक तथा शाहपुरा l
- 2 ठिकाने: लावा, कुशलगढ़ l RPSC First Grade GK Paper History PYQs

प्रसिद्ध पुस्तकें
उत्तर: राजवल्लभ पुस्तक मंडन के द्वारा लिखी गई थी l
कुछ अन्य प्रसिद्ध पुस्तकें
- वंश भास्कर: सूर्यमल्ल मिश्रण
- पृथ्वीराज विजय: जयनक
- वीर विनोद: शयामलदास
- पृथ्वीराज रासो: चंदरबरदाई

यंग बंगाल आन्दोलन
उत्तर: विवियन डेरोजियो l यंग बंगाल आन्दोलन के प्रणेता विवियन डेरोजियो थे l
यंग बंगाल आन्दोलन के बारे में अनय तथ्य:
- यंग बंगाल आन्दोलन 1826 – 1832 के बीच में हुआ l
- इस आन्दोलन की शुरुआत कलकत्ता स्थित हिन्दू कॉलेज से हुई l
- यह एक बौद्धिक और सामजिक सुधार आन्दोलन था l
- यह आन्दोलन विशेष रूप से तर्कवाद, सामाजिक सुधर, महिला अधिकार तथा स्वतंत्रता के लिए था l

रामस्नेही सम्प्रदाय
उत्तर: रामस्नेही सम्प्रदाय l वल्लभदास, मुरलीराम एवं चेतन दास ने क्रमशः बीकानेर रायपुर और कोटा में रामस्नेही सम्प्रदाय की शाखाएं स्थापित की l
रामस्नेही सम्प्रदाय के बारे में प्रमुख बातें
- राजस्थान में रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रमुख 4 केंद्र तथा उनके संस्थापक
- शाहपुरा: रामचरणजी
- खेड़ापा: रामदासजी
- रेण: दरियावजी
- सिंहथल: हरिरामदास जी RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- रामस्नेही सम्प्रदाय की स्थापना रामचरण जी द्वारा शाहपुरा में की गई l

किसान आन्दोलन
उत्तर: मदारी पासी l एका किसान आन्दोलन के प्रेरणा स्रोत मदारी पासी थे l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
प्रमुख किसान आन्दोलन एवं उनके प्रणेता
- बिजौलिया किसान आन्दोलन (1897-1944): प्रमुख प्रणेता; साधू सीताराम दास, विजयसिंह पथिक (भूप सिंह), तथा माणिक्यलाल वर्मा l यह आन्दोलन सबसे अधिक समय तक चलने वाला आन्दोलन था l यह 44 साल तक चला l
- चंपारण सत्याग्रह (1917): इस आन्दोलन के प्रणेता महात्मा गांधी थे l इस आन्दोलन का सम्बन्ध बिहार राज्य से था l
- खेड़ा सत्याग्रह (1918): प्रणेता महात्मा गांधी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल और स्थान गुजरात l
- बारदौली सत्याग्रह (1928): प्रणेता सरदार वल्लभभाई पटेल तथा स्थान गुजरात l
- मौपला विद्रोह (1921): प्रणेता अली मुसलीर तथा स्थान केरल l RPSC First Grade GK Paper History PYQs

बैराठ सभ्यता
उत्तर: कार्लाइल l भीम डूंगरी स्थित अशोक के शिलालेख की खोज कार्लाइल द्वारा की गई l
बैराठ सभ्यता के बारे में प्रमुख तथ्य
- इस सभ्यता की सबसे पहले खोज कैप्टेन बर्ट द्वारा 1937 की गई l RPSC First Grade GK Paper History PYQs
- कैप्टेन बर्ट ने बीजक डूंगरी से भाब्रू का शिलालेख खोजा l जिस शिलालेख का सम्बन्ध मौर्य सम्राट अशोक से है l
- यहाँ खुदाई का कार्य 1936 – 37 में दयाराम साहनी द्वारा तथा 1962 – 63 में नीलरतन बनर्जी एवं कैलाशनाथ दीक्षित ने किया l
- यहाँ से चांदी की 8 पंचमार्क मुद्राएँ तथा 28 इंडो ग्रीक शासकों की मुद्राएँ मिली है l ये मुद्राएँ यूनान के साथ सम्बन्ध को प्रमाणित करती है l RPSC First Grade GK Paper History PYQs