RPSC EO RO New Vacancy 2026: Golden Opportunity,Complete Notification, Exam Pattern & Syllabus, Apply Online

RPSC EO RO New Vacancy 2026

राजस्थान में EO RO की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है l राजस्थान में RPSC EO RO New Vacancy 2026 आने वाली है l अभी राजस्थान में नई नगरपालिकाओं का गठन किया गया है l तो पदों के बढ़ने की भी संभावना है l भर्ती के लिए notification कभी भी जारी हो सकता है l अगर इस परीक्षा में उच्च स्कोर करना चाहते हैं तो अभी से अच्छी टेस्ट सीरीज तथा प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है l भर्ती आने के बाद तैयारी शुरू करने का मतलब है ‘आग लगने पर कुआँ खोदना’l

इस भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आपको इसका Official notification तथा आवेदन करने से पहले आपको सभी नियमों को अच्छे से पढना चाहिए l इस लेख में हम आपको इस भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं l जैसे; भर्ती का पूरा सिलेबस, नवीनतम परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम (Syllabus), आवेदन प्रक्रिया तथा भर्ती से जुडी नवीनतम जानकारी प्रदान की जाएगी l

इस भर्ती में लगभग 150+ पद आयेंगे इसलिए इस भर्ती के लिए तैयारी करने वालों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए l

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न आयेंगे तथा कुल अंक भी 120 होंगे l समय रहेगा 2 घंटे l

एक – तिहाई नकारात्मक अंकन किया जाएगा l अंतिम मेरिट 120 अंकों से बनेगी l इस भर्ती में किसी भी प्रकार का कोई साक्षात्कार नहीं है l

1. कुल प्रश्न: 120
2. कुल अंक: 120
3. कुल समय: 2 घंटे (120 मिनट)
4. नकारात्मक अंकन: 1/3 (एक तिहाई)
5. साक्षात्कार: नहीं है

सिलेबस (Syllabus)

RPSC EO RO New Vacancy 2026 के पेपर में 2 भाग होंगे; भाग A तथा भाग B l भाग A में राजस्थान सामान्य ज्ञान से 80 प्रश्न पूछे जायेंगे जो 80 अंकों के होंगे l भाग B में 40 प्रश्न पूछे जायेंगे l इस प्रकार पूरे पेपर में 120 प्रश्न होंगे तथा 120 ही अंकों का होगा l

भाग विषय प्रश्न संख्या अंक
राजस्थान का सामान्य ज्ञान (इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल तथा राजव्यवस्था), भारतीय राजव्यवस्था तथा करंट अफेयर्स 8080
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009, संबंधित नियम और शहरी योजनाएं4040

RPSC EO RO Exam Date

RPSC EO RO New Vacancy 2026 के लिए अभी तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है l लेकिन इसका पेपर 2027 में जरूर होगा l RPSC EO RO Exam लगभग 2027 के अगस्त या सितम्बर के महीने में होगा l

शैक्षणिक योग्यता

RPSC EO RO New Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूर्ण होनी चाहिए l जिसकी ग्रेजुएशन पूर्ण है वे फॉर्म भर सकते हैं l जो Appearing में है वे भी फॉर्म भर सकते हैं लेकिन RPSC EO RO के पेपर से पहले शैक्षणिक योग्यता (स्नातक) का परीक्षा परिणाम घोषित हो जाना चाहिए l

आवेदन कैसे करें?

RPSC EO RO New Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपके पास SSO ID होनी चहिये l SSO के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हो l

परीक्षा शुल्क (Exam Fee)

RPSC EO RO New Vacancy 2026 के लिए परीक्षा शुल्क श्रेणी (Category) के अनुसार होगा l

General, EWS, OBC, Other State के लिए 350 रुपये शुल्क लिए जायेगा l OBC, MBC of Rajasthan  के लिए 250 रुपये तथा SC, ST Candidates के लिए 150 रुपये शुल्क रहेगा l

जिन्होंने SSO ID पर OTR (One Time Registeration) कर रखा है उनसे कोई शुल्क नहीं लिए जायेगा l

RPSC EO RO की तैयारी कैसे करें?

RPSC EO RO New Vacancy 2026 की तैयारी करने के लिए आपको Authentic Books पढनी चाहिए l उनमें से नोट्स बनाने चाहिए तथा RPSC के वर्तमान परीक्षा पैटर्न को समझना चाहिए कि किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं l पिछले दो या तीन सालों में आयोग द्वारा ली गई परीक्षाओं के पेपर्स देखने चाहिए और उनका अध्ययन करना चाहिए l

आपको राजस्थान अध्ययन किताबों के सारे भाग पढने चाहिए जो कक्षा 6 से शुरू होते हैं l इसके बाद राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009, संबंधित नियम और शहरी योजनाएं के लिए राजस्थान सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट से ऑथेंटिक एक्ट को डाउनलोड कर पढना चाहिए l

ऑफिसियल वेबसाइट : RPSC

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009: Click here

Notification: अभी जारी नहीं हुआ
Exam Date: अभी घोषित नहीं हुई (अगस्त या सितम्बर 2027 में प्रस्तावित है)
Result: परीक्षा के लगभग 2 माह बाद घोषित होगा l

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  1. Rajasthan RSSB Junior Engineer Recruitment 2026
  2. Rajasthan High Court LDC New Vacancy 2026

Leave a comment