RPSC School Lecturer First Paper Syllabus
RPSC School Lecturer First Paper Syllabus: RPSC School Lecturer की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अगर प्रथम पेपर का सिलेबस हिंदी में ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह हैं l इस लेख में हम आपको हिंदी में सिलेबस उपलब्ध करवाएंगे l तथा आपको यह भी बताएँगे कि आपको कौनसा topic कहाँ से पढना है l
RPSC School Lecturer First Paper Syllabus के अनुसार प्रथम पेपर में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice) पूछे जाते हैं l जिनमें मुख्य विषय; राजस्थान का इतिहास कला एवम् संस्कृति, भारत का इतिहास, मानसिक योग्यता परिक्षण, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान, भारतीय राजव्यवस्था, राजस्थान का भूगोल, करंट अफेयर्स, स्कूल प्रबंधन, शिक्षा मनोविज्ञान हैं l
इन सभी विषयों में से सबसे ज्यादा प्रश्न इतिहास (15 प्रश्न), गणित तथा मानसिक योग्यता परिक्षण (10 प्रश्न), राजस्थान का भूगोल (10 प्रश्न) तथा करंट अफेयर्स (10 प्रश्न) पूछे जाते हैं l बाकी सभी विषयों में से 5 – 5 प्रश्न पूछे जाते हैं l
पेपर का पैटर्न
- RPSC School Lecturer के प्रथम पेपर में कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं l
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice Questions) होते हैं l
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है l
- पूरा पेपर कुल 150 अंकों का होता है l
- इस पेपर में पास होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होते हैं l तथा कुछ Categories को 5% की छूट है l
- कुल समय 90 मिनिट दिया जाता है l
प्रथम पेपर सिलेबस हिंदी में
1. राजस्थान का इतिहास एवं भारतीय इतिहास
RPSC School Lecturer First Paper Syllabus के प्रथम भाग में भारत तथा राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति दी हुई है l इस भाग में से लगभग 15 प्रश्न पूछे जाते हैं l
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल
- 1857 की क्रांति (राष्ट्रीय स्तर)
- राष्ट्रवाद का विकास (1858 – 1919)
- जन राष्ट्रवाद का विकास (1919 – 1942)
- क्रांतिकारी गतिविधियाँ
- स्वतंत्रता तथा भारत का विभाजन
- उन्नीसवीं तथा बीसवीं शताब्दी के सामजिक तथा धार्मिक पुनर्जागरण
- उन्नीसवीं तथा बीसवीं शताब्दी के प्रमुख नेता; वीर सावरकर, बंकिम चन्द्र चटर्जी, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, विपिन चंद्रपाल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, रास बिहारी बोस, सुभाष चन्द्र बोस
- महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद तथा डॉ. भीमराव अबेडकर (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ में)
राजस्थान का इतिहास
- राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं (कालीबंगा, गणेश्वर, बैराठ, आहड़)
- गुर्जर प्रतिहार वंश
- अजमेर के चौहान
- मेवाड़, रणथम्भौर तथा जालौर का दिल्ली सल्तनत के साथ सम्बन्ध
- राजस्थान एवम् मुग़ल; राणा सांगा, महाराणा प्रताप, आमेर के मानसिंह, चन्द्रसेन, बीकानेर के रायसिंह, मेवाड़ के राजसिंह
- 1857 की क्रांति (राजस्थान के सन्दर्भ में)
- राजनितिक जागृति
- प्रजामंडल आन्दोलन
- राजस्थान के किसान एवम् जनजातीय आन्दोलन
- राजस्थान का एकीकरण
राजस्थान की कला एवं संस्कृति
राजस्थान के इतिहास कला एवं संस्कृति के लिए आपको राजस्थान की Authentic Books ही पढनी चाहिए l इसके लिए आप अभी नई प्रकाशित की गई (सत्र 2026 – 27 के लिए) राजस्थान अध्ययन की किताबें पढनी चाहिए l जो कक्षा 6 से 12 के लिए लागू की गई हैं l RPSC School Lecturer First Paper Syllabus
- राजस्थान के लोकदेवता एवं देवियाँ
- राजस्थान के संत एवं सम्प्रदाय
- राजस्थान की स्थापत्य कला; मंदिर, दुर्ग एवं महल
- चित्रकला तथा इसकी विभिन्न शैलियाँ
- राजस्थान के मेले एवं त्यौहार
- राजस्थान में प्रचलित रीति रिवाज
- वेशभूषा एवं आभूषण
- लोक संगीत एवं लोक नृत्य
- भाषा एवं साहित्य
2. मानसिक योग्यता परिक्षण (Mental Ability)
मानसिक योग्यता परिक्षण के लिए आप कोई भी Authentic Book को पढ़ सकते हैं l अगर आप कोई किताब चुनते हैं तो उसी किताब को बार बार पढ़ें l RPSC School Lecturer First Paper Syllabus
- सादृश्यता परिक्षण
- श्रृंखला पूर्ती
- कूटलेखन तथा कूटवाचन
- रक्त सम्बन्ध
- तार्किक वेन आरेख
3. गणित (Mathematics)
प्राध्यापक परीक्षा में गणित में केवल 4 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं l गणित तथा मानसिक योग्यता को मिलकर कुल 10 प्रश्न पूछे जाते हैं l RPSC School Lecturer First Paper Syllabus
(1) सांख्यिकी (Statistics)
- आंकड़ों का संकलन
- आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण
- आंकड़ों का आलेखीय निरूपण
- केन्द्रीय प्रवृति के माप
- असमूहीकृत तथा समूहित आंकड़ों का माध्य, बहुलक तथा मध्यिका
(2) गणित (Mathematics)
संख्या पद्धति
- प्राकृतिक, परिमेय व अपरिमेय संख्याएं
- वास्तविक संख्याएं तथा उनका दशमलव प्रसार
- वास्तविक संख्याओं पर संक्रियाएं
- वास्तविक संख्याओं पर घातांक के नियम
- परिमेय संख्या तथा उनका दशमलव प्रसार
बीजगणित
- बहुपद के शून्यक
- बहुपद के शून्यक तथा गुणांकों के बीच सम्बन्ध
- बहुपदों के लिए विभाजन अल्गोरिद्म
- दो चरों वाले रैखिक समीकरणों के युग्म का बीजीय विधियों द्वारा हल
क्षेत्रमिति (Mensuration)
- घन तथा घनाभ के पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन
- बेलन का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन
- शंकु का क्षेत्रफल तथा आयतन
- गोले तथा अर्द्ध गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन
- ठोसों के संयोजन का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन
- एक आकृति के ठोस को दूसरी आकृति में बदलना
भाषा योग्यता परिक्षण
सामान्य हिंदी
- संधि तथा संधि विच्छेद
- उपसर्ग तथा प्रत्यय
- अनेकार्थक शब्द
- विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द)
- समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
- शब्द शुद्धि
- वाक्य शुद्धि
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (Technical) शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द (जिसमें केवल प्रशासनिक शब्द पूछे जायेंगे)
सामान्य अंग्रेजी (General English)
- Tenses
- Passive Voice
- Reported Speech (Narration)
- Articles and DeterminersG
- Prepositions
- Subject – Verb Agreement
- Degree of Adjectives
- Conjunctions
- Glossary of Technical Terms
- Synonyms and Antonyms
- Prefixes and Suffixes
- Words often Confused
करंट अफेयर्स
करंट अफेयर्स में राजस्थान, भारत तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं l RPSC School Lecturer First Paper Syllabus
- विकास कार्यक्रम
- प्रमुख फ्लैगशिप योजनायें
- कौशल विकास
- स्टार्टअप सम्बन्धी पहल
- सामाजिक तथा आर्थिक मुद्दे
- महत्वपूर्ण व्यक्ति, स्थान तथा मुद्दे
- विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी तथा समकालीन घटनाएं
- प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान
- नवीनतम पुस्तकें तथा उनके लेखक
- खेल एवं खेलकूद से सम्बंधित प्रतियोगिताएं
- समकालीन अन्तराष्ट्रीय मुद्दे एवं घटनाएं
सामान्य विज्ञान (माध्यमिक स्तर)
RPSC School Lecturer First Paper Syllabus in Hindi
- परमाणु तथा अणु
- रासायनिक अभिक्रियाएं तथा उनसे सम्बंधित समीकरण
- कार्बन तथा उसके यौगिक
- बल तथा गति के नियम
- कार्य तथा ऊर्जा
- विद्युत्
- ध्वनि
- उत्तक
- नियंत्रण तथा समन्वय
- आनुवांशिकता एवं विकास
- प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
- पर्यावरण संरक्षण
- जैव विविधता एवं सतत विकास
- दैनिक जीवन में काम आने वाली विज्ञान
- विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के मौजूदा विकास
- विज्ञान में भारत का योगदान तथा भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली
भारतीय राजव्यवस्था
RPSC School Lecturer First Paper Syllabus in Hindi
- भारत सरकार अधिनियम 1935
- संविधान सभा
- भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं
- राष्ट्रपति
- उपराष्ट्रपति
- प्रधानमन्त्री एवं मंत्रिपरिषद
- संसद
- सर्वोच्च न्यायालय
- निर्वाचन आयोग
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
- पंचायतीराज संस्थाएं तथा नगरपालिकाएं
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
- राष्ट्रीय महिला आयोग
- केन्द्रीय सतर्कता आयोग
- राष्ट्रीय हरित अधिकरण
- राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग
राजस्थान का भूगोल
RPSC School Lecturer First Paper Syllabus in Hindi
- राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार, आकृति तथा आकार
- राजस्थान का भौतिक स्वरुप
- अपवाह तंत्र
- राजस्थान की मिट्टियाँ
- प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्यजीव
- राजस्थान की जलवायु
- जन्संखियिकी विशेषताएं
- राजस्थान में कृषि, विशेषताएं, फसलें तथा उनकी किस्में
- राजस्थान में पशुधन तथा विकास
- राजस्थान के खनिज संसाधन
- राजस्थान के ऊर्जा संसाधन
- राजस्थान में पर्यटन विकास
- राजस्थान में परिवहन व्यवस्था
- राजस्थान में उद्योग एवं व्यापार
शिक्षा मनोविज्ञान
- प्रभावी शिक्षण के लिए शैक्षिक मनोविज्ञान की प्रकृति, क्षेत्र एवं निहितार्थ
- किशोर शिक्षार्थी की शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामजिक, नैतिक, भावनात्मक एवं भाषायी विकासात्मक विशेषताएं तथा शिक्षण – अधिगम में उनकी निहितार्थ
- अधिगम के व्यवहारवादी, संज्ञानात्मक, सामजिक – संज्ञानात्मक एवं रचनावादी दृष्टिकोण तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए उनके निहितार्थ
- मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा एवं उसका अनुप्रयोग
- वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों के मानसिक कल्याण के विकास की रणनीतियां
- भावनात्मक बुद्धिमता एवं सामाजिक – भावनात्मक अधिगम (RPSC School Lecturer First Paper Syllabus)
शैक्षिक प्रबंधन तथा राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
शैक्षिक प्रबंधन
- शैक्षिक प्रबंधन की अवधारणा, कार्य एवं सिद्धांत
- शिक्षा में सम्पूर्ण गुणवत्ता एवं प्रबंधन
- शैक्षिक पर्यवेक्षण एवं निरिक्षण
- शिक्षा में सामजिक संगठन एवं नेतृतव
राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य
राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य में राज्य में प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में निम्नलिखित संस्थानों के संगठन, कार्य तथा नवाचार के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं: (RPSC School Lecturer First Paper Syllabus)
- राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT/RSCERT)
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER)
- उत्कृष्ट अध्ययन संसथान (IASE)
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)
- राजस्थान राज्य मुक्त विद्यालय (RSOS)
- राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल (RSTB)
- शिक्षा में गुणवत्ता के लिए राज्य पहल (SIQE)
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निहितार्थ
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा
- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009
सिलेबस हिंदी में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें l
सिलेबस अंग्रेजी में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें l
RPSC द्वारा जारी फर्स्ट ग्रेड के अन्य विषयों का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें l