Climate of Rajasthan: 10 Powerful Facts You Must Know | राजस्थान की जलवायु: 10 महत्वपूर्ण तथ्य जो आपको जानने चाहिए

Climate of Rajasthan (राजस्थान की जलवायु)

राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan): राजस्थान की जलवायु के बारे में राजस्थान में आयोजित की जाने वाली हर भर्ती परीक्षा में एक या दो सवाल जरूर पूछे जाते हैं l राजस्थान में RPSC तथा RSSB बोर्ड के प्रश्न पत्रों को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण लेख बनाया गया है l जो राजस्थान की किसी भी परीक्षा के लिए जरूर उपयोगी होगा l

जलवायु की परिभाषा: किसी क्षेत्र की एक लम्बी अवधि (लगभग 25 या 30 वर्ष) के दौरान की औसत मौसमी दशाएं जलवायु कहलाती है l बहुत सारे ऐसे कारक होते हैं जिनका जलवायु पर गहरा प्रभाव पड़ता है l वे कई कारक हो सकते हैं जैसे; तापमान, पवन, वर्षा, वायुदाब इत्यादि l

मानसून शब्द की उत्पत्ति: मानसून शब्द अरबी भाषा से बना है l जिस शब्द से बना है वह शब्द है ‘मोसिम’l इसका अर्थ है पवनों की दिशा l

मानसून में पवनें समुद्र से स्थल तथा स्थल से समुद्र की और बहती हैं l जिनकी स्थिति ऋतू के अनुसार रहती हैं l जैसे मानसूनी पवनें ग्रीष्म ऋतू में समुद्र से स्थल की ओर बहती है तथा शीत ऋतू में स्थल से समुद्र की ओर बहती है l

राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan) को प्रभावित करने वाले कारक

राजस्थान की जलवायु को विभिन्न कारक प्रभावित करते हैं जिनमें प्रमुख हैं:

  • विभिन्न ऋतुओं में बहने वाली पवनों की दिशा
  • राजस्थान की मिटटी
  • राजस्थान की वनस्पति
  • राजस्थान की समुद्र से दूरी तथा समुद्रतल से ऊंचाई
  • अरावली पर्वतमाला की स्थिति
  • राजस्थान की अक्षांशीय स्थिति

राजस्थान की अक्षांशीय स्थिति के अनुसार राजस्थान का अधिकांश हिस्सा कर्क रेखा के उत्तर दिशा में आता है l एक यह भी राजस्थान की जलवायु को प्रभावित करता है l Climate of Rajasthan

राजस्थान में स्थलीय विषमताएं हैं इन्हीं के कारण यहाँ विभिन्न प्रकार की जलवायु पायी जाती है l राजस्थान में पायी जाने वाली जलवायु को हमने 4 भागों में विभाजित किया है l वे इस प्रकार हैं:

(1) शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क मरुस्थलीय जलवायु

(2) उपार्द्र जलवायु

(3) आर्द्र जलवायु

(4) अति आर्द्र जलवायु

राजस्थान की जलवायु की प्रमुख विशेषताएं

  • राजस्थान में वर्षा का आसमान वितरण पाया जाता है तथा वर्षा भी अपर्याप्त होती है l
  • राजस्थान में बलुई रेत की अधिकता पाई जाती है जिसके कारण तापमान भी अधिक रहता है l
  • राजस्थान में कहीं आर्द्र, कहीं अति आर्द्र तथा कहीं शुष्क जलवायु पायी जाती है l यहाँ की जलवायु में बहुत अधिक अंतर पाया जाता है l राजस्थान की आर्द्रता तथा जलवायु सभी जगह एक समान नहीं है l
  • राजस्थान में होने वाली वर्षा की अधिकांश वर्षा वर्षा ऋतू में होती है l
  • राजस्थान में खंड वृष्टि का हिस्सा भी पाया जाता है l Climate of Rajasthan
  • राजस्थान की जलवायु में ग्रीष्म ऋतू में चलने वाली अति गर्म हवाओं को लू कहा जाता है l इस समय तापमान कभी – कभी 49 डिग्री तक पहुँच जाता है l तथा शीत ऋतू में तापमान 0 डिग्री से भी नीचे पहुँच जाता है l
  • राजस्थान में कितने कृषि जलवायु क्षेत्र हैं? उत्तर: 10
Climate of Rajasthan

राजस्थान में 50 cm वर्षा रेखा राजस्थान को दो बराबर भागों में बांटती है l तथा राजस्थान का वार्षिक वर्षा औसत 57.51 सेमी है l जो पूरे भारत में किसी भी राज्य से बहुत ही कम है l और पूरे भारत में सबसे अधिक वर्षा की बात करें तो मेघालय तथा राजस्थान के किसी राज्य की बात करें तो झालावाड़ में होती है l Climate of Rajasthan

राजस्थान में जलवायु प्रदेश

राजस्थान में जलवायु प्रदेशों के वितरण के मामले में कोपेन के वर्गीकरण को सबसे उपयुक्त माना जाता है l कोपेन ने राजस्थान के भौतिक विभागों को BWhw (उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु), BShw (अर्द्ध शुष्क जलवायु), Cwg (उपार्द्र/शुष्क शीत मानसूनी जलवायु) तथा Aw (उष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु) में वर्गीकृत किया है l

जलवायु से सम्बंधित प्रमुख प्रश्न

प्रश्न 1. राजस्थान में कौनसी जलवायु पायी जाती है?

उत्तर: राजथान में विभिन्न प्रकार की जलवायु पायी जाती है l राजस्थान में प्रमुख रूप से उष्णकटिबंधीय शुष्क तथा अर्द्धशुष्क जलवायु पायी जाती है l

प्रश्न 2. राजस्थान में जलवायु कैसी है?

उत्तर: राजस्थान में उष्णकटिबंधीय कटिबंधीय शुष्क तथा अर्धशुष्क जलवायु पायी जाती है l जिसके कारण राजस्थान में अत्यधिक गर्मी तथा अत्यधिक सर्दी पड़ती है l कभी – कभी तो इतनी भयंकर सर्दी पड़ती है कि तापमान हिमांक से भी निचे चला जाता है l

प्रश्न 3. राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा कितनी है?

उत्तर: राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा 57.51 सेमी है l

प्रश्न 4. राजस्थान में सबसे ठंडा तथा सबसे गर्म महिना कौनसा है?

उत्तर: राजस्थान में सबसे ठंडा महिना जनवरी तथा सबसे गर्म महिना जून है l

प्रश्न 5. राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है?

उत्तर: राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा माउंट आबू में होती है l अगर जिले की बात हो तो झालावाड़ जिले में सबसे अधिक वर्षा होती है l

अन्य महत्वपूर्ण लेख

राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी नई भर्ती 2026

राजस्थान विद्युत् विभाग एलडीसी नई भर्ती 2026

Leave a comment