Rajasthan RVUNL LDC Syllabus 2026: Useful and Ultimate Exam Pattern & शानदार तैयारी की रणनीति

Rajasthan RVUNL LDC Syllabus

Rajasthan RVUNL LDC Syllabus: राजस्थान में विद्युत् विभाग में एलडीसी के लगभग 765 पदों पर भर्ती आई है जिसके फॉर्म 25 अगस्त 2026 तक भरे जायेंगे l इस भर्ती के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहाँ सिलेबस दिया जा रहा है l जो कि ऑफिसियल वेबसाइट से लिए गए notification पर आधारित है l

यह भर्ती राजस्थान राज्य में विद्युत् विभाग की पांच कंपनियों के लिए की जा रही है l इस पोस्ट में आपको LDC परीक्षा के लिए सिलेबस, पेपर पैटर्न तथा स्ट्रेटेजी मिलेगी l

RVUNL की इस एलडीसी भर्ती का नाम Junior Assistant/Junior Commercial Assistant है l

Rajasthan RVUNL LDC Information

नाम विवरण
पद एलडीसी (जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट – II)
संस्था RVUNL (राजस्थान राज्य विद्युत् निगम उत्पादन लिमिटेड)
भर्ती का वर्ष 2026
एलडीसी के कुल पद 765
परीक्षा का माध्यम CBT (Computer Based Test)
परीक्षा के चरण 2 चरण (Phase I and Phase II)
Phase I Written Examination
Phase II Typing Test
चयन लिखित परीक्षा तथा टाइपिंग टेस्ट

Rajasthan RVUNL LDC Syllabus

Rajasthan RVUNL LDC Syllabus
Rajasthan RVUNL LDC Syllabus

Rajasthan RVUNL LDC Syllabus में ऊपर दिए गए विषयों में से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे l जिनमें मुख्य विषय शामिल है; रीजनिंग और मानसिक योग्यता, गणित, सामान्य ज्ञान व दैनिक विज्ञान, सामान्य हिंदी तथा सामान्य अंग्रेजी l

ऊपर दिया गया सिलेबस ऑफिसियल सिलेबस है जो कि RVUNL की वेबसाइट से लिया गया है l आप अपने पेपर की तैयारी इस सिलेबस के हिसाब से कर सकते हो l और आप इसके पुराने पेपर भी देख सकते हो, जिनसे आपको आइडिया मिलेगा कि एलडीसी का पेपर कैसा आता है l सबसे बड़ी बात यह है कि यह भर्ती बिना CET के आयोजित की जाएगी l

(i) Reasoning and Mental Ability: सिलेबस के इस भाग के लिए आप रीजनिंग तथा मेंटल एबिलिटी के टॉपिक्स जो जनरल एक्साम्स में पूछे जाते है जैसे एसएससी आदि में, को देख सकते हो, तथा पुराने पेपर्स देख सकते हो l

Rajasthan RVUNL LDC Syllabus

(ii) Mathematics: गणित के इस भाग के लिए आपसे केवल अंकगणित पूछी जाएगी जिसके लिए कोई भी अंकगणित की पुस्तक पढ़ सकते हो l इसमें आपसे Advance Math नहीं पूछी जाएगी l आपको केवल अंकगणित ही तैयार करनी है l

(iii) General Knowledge and Everyday Science: सामान्य ज्ञान के लिए आपको राजस्थान का सामान्य ज्ञान जिसमे राजस्थान का भूगोल, राजस्थान का इतिहास कला व संस्कृती राजस्थान की राजव्यवस्था आदि को तैयार करना पड़ेगा जिसमें राजस्थान के करंट अफेयर्स के प्रश्न भी शामिल होंगे l करंट अफेयर्स के लिए आप कोई भी एक मैगजीन तथा एक दैनिक अखबार को पढना चाहिए जिससे कि आप समसामयिक मुद्दों पर पकड़ बनाकर रख सकते हैं l

दैनिक विज्ञान के लिए आप कोई प्रमाणित पुस्तक पढ़ सकते हो l या फिर आप 9 वीं कक्षा तथा 10 वीं कक्षा की NCERT की पुस्तकें पढ़ सकते हो, जो आपके लिए बेस्ट रहेगी l Rajasthan RVUNL LDC Syllabus

(iv) General Hindi: सामान्य हिंदी के लिए आपको हिंदी व्याकरण पर ध्यान देना है l जिसके लिए राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में लागू की गई ‘हिंदी व्याकरण एवम् रचना’ कक्षा 9 से 12 के लिए चलती है, को पढ़ सकते हैं l यह पुस्तक आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी l

(v) General English: सामान्य अंग्रेजी के लिए आपको कोई एक अंग्रेजी व्याकरण की पुस्तक अच्छे से पढनी चाहिए l जैसे लुसेंट जनरल इंग्लिश ग्रामर l Rajasthan RVUNL LDC Syllabus

General English Topics:

  • Degree of comparison
  • Tenses
  • Passive Voice
  • Reported Speech
  • Question Tags
  • Transformation
  • Articles
  • Determiners
  • Prepositions
  • Conjunctions
  • Adjectives
  • Adverbs
  • Synonyms
  • Antonyms
  • One Word Substitution
  • Homonyms

यह एक बहुत अच्छी vacancy है l इसके लिए आपको अच्छी रानीति अपनानी चाहिए l जिससे कि आपका चयन सुनिश्चित हो जाये l

राजस्थान में आयोजित की जाने वाली भर्तियों के लिए GK तथा राजस्थान की विभिन्न भर्तियों की जानकारी के लिए आप हमें Telegram channel पर फॉलो कर सकते हैं l

Leave a comment